फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उफ ये गर्मी, आज 40 डिग्री पर पहुंचेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम पिछले कई दिनों से लगातार बदल रहा है। जिसमें कुछ समय ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है और कही बादल छा जाने से मौसम में परिवर्तन हो जाता है। अब तापमान लगातार बढ़ रहा है। वीरवार से दो दिन तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह उमस भरी गर्मी रही। सूरज की पहली किरण के साथ ही गर्मी महसूस होने लगी। दिन के समय तेज धूप के चलते बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन गर्मी और पड़ने के संकेत दिए हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हम बता दें कि अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में तापमान लगातार बढ़ रहा था।
पिछले सप्ताह बारिश होने से तापमान कम हुआ था। अब दो-तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को तेज धूप के साथ हवा चली। हवा चलने से लोगोंं को राहत मिली है। इसके अलावा रात को तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें