फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गेहूं खरीद के 16वें दिन आवक बढ़ी, उठान धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गेहूं खरीद कार्य के 16वें दिन भी मंडियों में उठान गति नहीं पकड़ पाया है। ऐसे में पानीपत समेत जिले की मंडियों में स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रशासन केवल एजेंसी अधिकारियों को आदेश देने तक सीमित है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक उठान के लिए ढुलमुल तरीके से चल रहे हैं। मंडियों में 166844 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। एजेंसी ने इसमें से 138226 मीट्रिक टन की खरीद की। जबकि उठान 43507 मीट्रिक टन ही किया जा सका। यह करीब 32 प्रतिशत है। इन सबके बीच जिले में किसानों को करीब 20.9 करोड़ रुपये की पेमेंट की है। मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद की तिथि एक अप्रैल है। मंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने के तीसरे दिन गेहूं पहुंच गया था। जिले में इसके लिए 12 मंडी और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मंडियों में पिछले कई दिनों से आवक लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों की माने को गेहूं की आवक 166844 मीट्रिक टन हुई है। इसमें 138226 मीट्रिक टन की खरीद की है। मंडियों में एक दिन 19921 मीट्रिक टन की खरीद की है।
जबकि कल एक दिन में 44733 मीट्रिक टन की खरीद की थी।
इसी तरह मंडियों 43507 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। बुधवार को 12032 मीट्रिक टन का उठान किया है। यह कल 12470 मीट्रिक टन था। किसान अजमेर सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि सीजन में गेहूं की कटाई तेज है। किसान खेत से गेहूं सीधा मंडी में लाते हैं। मंडियों में गेहूं की साथ के साथ खरीद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को फसल के साथ मंडी में रहना पड़ता है। यह स्थिति गंभीर है। किसान मंडी में रहता है तो खेत में गेहूं कटाई का कार्य बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें