फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब ओपीडी स्लिप के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, पीओएस मशीन से मिलेगा टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धीरे धीरे सभी स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटाइजेशन हो रहा है। ई- उपचार के बाद अब ओपीडी पंजीकरण के लिए लाइन में लगने से भी मरीजों को राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल में अब प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस ) लगाई गई है। इस मशीन से पहले मरीज को टोकन मिलेगा। टोकन मिलते ही मरीज की डिटेल पंजीकरण विंडो पर बैठे कर्मचारी के पास जाएगी। तब तक मरीज बैंच पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर सकेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारी अनाउंसमेंट कर मरीज का नाम बुलाएंगे। फिर मरीज विंडो से अपनी पंजीकरण स्लिप ले सकेंगे। यानि मरीजों को अब पंजीकरण स्लिप के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मरीज फोन पे, गुगल पे, भीम ऐप का प्रयोग कर बारकोड़ को स्कैन कर भी कूपन ले सकता है। इसकी ट्रायल सफल हो चुकी है। शुक्रवार को ये सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की ओपीडी 1300 से अधिक है। दिन भर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहती है। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी मरीजों का नंबर नहीं आता। कई बार मरीजों को बिना इलाज ही वापस लौटना पड़ता है। भीड़ के कारण बीमारियां का सामूहिक संक्रमण होने का भी खतरा बना रहता है। इस सेवा को ई- उपचार सेवा भी जोड़ा जाएगा। जो रोगी घर बैठे हरियाणा स्वच्छ ऐप से रजिस्ट्रेशन कराते हैं। उनको लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। उनको भी बैंच पर बैठे बैठे पंजीकरण पर्ची मिलेगी। वो पर्ची लेकर सीधा डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा सकेंगे।

डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि पीओएस मशीन की सेवा शुरू हो गई है। अब मरीजों को पर्ची के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मरीजों को पहले कूपन मिलेगा। वो कूपन लेकर बैंच पर बैठकर अपना नाम अनाउंस होने का इंतजार करेंगे नाम अनाउंस होने पर वो पर्ची काउंटर पर आकर पर्ची ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें