फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छह गांवों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांवों को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इसी दिशा में छह गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति शुरू की गई है। इन गांवों के लोग बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से परेशान थे, जिसका समाधान मेरा गांव जगमग गांव योजना के तहत किया गया है। मतलौडा हलके के इन छह गांवों में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति शुरू होने के साथ ही अन्य गांवों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में शुरू की गई आपूर्ति
1- मतलौडा
2- अदियाना
3- धर्मगढ़
4- जोशी
5- मच्छरौली
6- मांडी
20 से ज्यादा गांव को योजना से और जोड़ेंगे
जिले के छह गांव के अलावा 20 और गांव को योजना से जोड़ा जाएगा, जहां 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। मेरा गांव जगमग योजना के तहत जिले के 196 गांव में से 100 गांव में निर्बाध बिजली सप्लाई देने का प्लान है। पहले 20 गांव में योजना लागू की जाएगी, जिसे बाद 100 गांवों का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।
एग्रीकल्चर फीडर पर दिनभर कर रहे शटडाउन
जिले के 203 एग्रीकल्चर फीडरों पर रोज सुबह शटडाउन लिया जा रहा है। रात को बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव में कटाई के चलते आग के डर से इन फीडरों को 12 घंटे के लिए शटडाउन किया जाता है। ताकि किसी भी गांव में फसल में आग न लगे। अप्रैल शुरू होते ही सभी एग्रीकल्चर फीडरों पर बिजली कटौती की जा रही है। फसल कटाई पूरी होने के बाद इन फीडरों पर दिन में भी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पूरे पानीपत में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का प्रयास
मेरा गांव जगमग योजना के तहत छह गांव में निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसी के साथ बिजली निगम का प्रयास है कि पूरे शहर को 24 घंटे बिजली दी जाए। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी कम हुई है जिससे फॉल्ट कम होने से हम उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह ढ़ुल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें