फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा से जीते जी मुक्ति है संभव

विज्ञापन
पानीपत। अवध धाम मंदिर में कथा से पहले कलश यात्रा निकालती हुई महिलाएं। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भागवत कथा से ही आप मुक्ति के द्वार तक पहुंच सकते हैं। मुक्ति केवल मृत्यु के रास्ते से नहीं मिलती। मुक्ति तो जीते जी भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए भागवत की शरण जाना परम आवश्यक है। कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने श्री अवध धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागत कथा के शुभारंभ पर यह बात कही।
विज्ञापन

श्री अवध धाम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को एक विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया। इससे पूर्व समाजसेवी राजकुमार एवं इंद्रा कत्याल ने मंगल कलश पूजन किया। अध्यक्षता पूज्य दाऊजी महाराज ने की। व्यास पीठ पूजन एवं मंगल कलश पूजन के साथ ही शोभायात्रा की अगुवाई की एवं पोथी पूजन ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने किया।
शोभा यात्रा के अंदर 551 सुहागिन महिलाओं ने मंगल-कलश अपने सिर पर धारण करके मंगल गीतों के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया। साथ ही, ढोल-नगाड़ों पर महिलाओं ने खूब बधाइयां गाई एवं खूब नृत्य किया। शोभा यात्रा मंगल गीतों व ढोल नगाड़ों के साथ कथा स्थल पर समाप्त हुई। इस मौके पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने पावन पवित्र ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं दाऊजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के सदस्य नरेश सरदाना ने ग्रंथ पूजन किया। इससे पूर्व श्री अवध धाम सेवा समिति एवं समस्त कार्यकारिणी एवं कृष्ण प्रिय महिला संगीत मंडल एवं श्री अवध धाम महिला संकृतन मंडल ने श्रीमद्भागवत कथा का पूजन करके शोभायात्रा में पदयात्रा की।
इस अवसर पर नरेश सरदाना, तिलक राज मिगलानी, सतीश तागरा, केसी अनेजा, सरदार बीटू सिंह, सुरेश असीजा, वेद पाराशर, एडवोकेट कमल राणा, राजेश मलिक, रमेश खन्ना, मोहनलाल सैनी, पंडित निरंजन पाराशर, अनिल शर्मा, अमित मक्कड़, वैभव देशवाल, सचिव जिला बार एसोसिएशन, ओम प्रकाश विरमानी, रमेश चुघ, अशोक नारंग, बलवीर शर्मा, कर्ण, प्रीतम गुर्जर, मोना गुज्जर, रेनू असीजा, पवन राणा पार्षद समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

पानीपत। अवध धाम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ करते हुए ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें