फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में रिक्त सीटों पर अब ऑन द स्पॉट होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रहेंगी। ऐसे में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अब नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत आईटीआई प्रबंधन अब अपने स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिले कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 28 से 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इसके बाद 13 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। फिर 24 नवंबर तक पांच मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं लेकिन तमाम सीटें रिक्त हैं। ऐसे में ऑन न स्पॉट दाखिले के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
रोज बनेगी मेरिट लिस्ट
जिस आईटीआई में विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते है, वहां सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है। लेकिन जहां भी दाखिला ले रहा है, वहां पर उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसका नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उसे तुरंत दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में नया शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत 28 से 30 नवंबर तक आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिले कर सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें