फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्री-कॉस्ट स्लैब से ढके जाएंगे नाले

विज्ञापन
पानीपत। शहर में अब नालों के ऊपर इस तरह से बिछाई जाएगी प्रीकासट स्लैब - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की शहरी सीमा में निकासी के लिए बनाए जाने वाले नालों पर अब प्री-कॉस्ट स्लैब बिछाई जाएंगी। इससे खुले हुुए नालों से होने वाले प्रदूषण और इनमें गिरने की दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। प्री- कॉस्ट स्लैब से नालों के ढके जाने से शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इन प्री-कास्ट स्लैब में एक जाली भी होगी वहीं इनका लेवल सड़क के बराबर होगा। जिससे सड़क का पानी स्लैब से होकर नाले में आसानी से जाएगा और सड़क पर पानी जमा नहीं होगा। इसके साथ ही वाहन स्लैब के ऊपर से गुजर सकेंगे। शहरी विधायक प्रमोद विज ने निकासी के लिए बनाए जाने वाले नालों को प्री-कॉस्ट स्लैब से ढकने का निर्देश दिया। निगम की शहरी सीमा में आने वाले नालों पर इसे जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद निगम एक्सईएन ने सभी एजेंसी और ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए इसे क्रियान्वित करने का आदेश दिया। निगम की ओर से जारी इन निर्देशों में स्पष्ट है कि अगर किसी भी ठेकेदार ने नाले के ऊपर प्री-कॉस्ट स्लैब नहीं लगाई तो उसे भुगतान नहीं किया जाएगा।
30 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं नाले
नगर निगम की शहरी सीमा के अंतर्गत इस समय निकासी के लिए करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें 50 से भी ज्यादा जगहों पर नालों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से कुछ बड़े नाले हैं, जो अकेले वार्ड तक की निकासी के लिए बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
निगम एक्सईएन ने एजेंसी मालिकों और ठेकेदारों से कहा कि वे किसी भी सूरत में प्री-कॉस्ट स्लैब की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। स्लैब में लगने वाली सामग्री की जांच की जाएगी। इसके अलावा थर्ड पार्टी से भी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सही आने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
सभी ठेकेदारों को जारी की हिदायत
निगम की शहरी सीमा के अंदर बनाए जाने वाले नालों को अब प्री-कॉस्ट स्लैब से ढका जाएगा। इससे शहरवासियों को निकासी का तो फायदा होगा ही साथ में खुले नालों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और सड़कें भी चौड़ी होंगी। इनको इस हिसाब से तैयार करवाया जाएगा ताकि साथ वाली सड़क पर चल रही गाड़ियों के पहिए नालों या स्लैब से टकराएं नहीं।
विज्ञापन

नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें