फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सेक्टरों में निकासी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
पानीपत। एचएसवीपी कार्यालय में सैक्टर-6 के लोगों ने सौपा ज्ञापन - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर छह, सात, आठ व सेक्टर 40 के लोग पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक इनको मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली है। इन सेक्टरों में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। कम्यूनिटी सेंटर , शॉपिंग सेंटर एरिया व स्कूलों की चाहरदिवारी तक नहीं की गई। पार्कों में सफाई व्यवस्था के हाल बुरे हैं। इन सब परेशानियों को लेकर बुधवार को इन सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने संपदा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मूलभूत सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन

हुडा सेक्टरों के संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि वो पिछले चार सालों में मूलभूत सुविधाओं के लिए कई बार संपदा अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं पर नतीजा सिफर है। सेक्टर छह, सात, आठ व सेक्टर 40 के लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सेक्टर सात, आठ व सेक्टर 40 में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है।
यहां के 4500 लोगों की परेशानियों को अनदेखा किया जा रहा है। उनकी मांग है कि जल्द मशीनों से सीवरेज की सफाई की जाए। सेक्टर सात व सेक्टर आठ में कम्यूनिटी सेंटर, शॉपिंग सेंटर व स्कूलों की चाहरदिवारी नहीं की गई है। ये स्थान जंगलों में तब्दील हो चुके हैं। देवी लाल पार्क के हाल भी बहुत बुरे हैं। तीन माह से इस पार्क की देखरेख नहीं हो रही है। ये पार्क भी जंगल में तब्दील हो रहा है। सेक्टरों के पौधे पानी के बिना सूख गए हैं। विभाग के कर्मचारी इनकी भी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली की नंगी तारों से हादसे होने का भय बना रहता है। सेक्टर 29 पार्ट टू की री कैल्कुलेशन का अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यहां के उद्यमियों को लोन तक की सुविधा नहीं मिल रही। बार बार ज्ञापन देने पर भी सरकार अनदेखी कर रही है। इस मौके पर धर्मबीर अहलावत, अमरीक सिंह, रणधीर सिंह,सूरजभान राठी, एसके त्यागी, दीनानाथ गुप्ता, अशोक नारंग, रामपत नैन, व धर्मबीर नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें