फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से निगम में बिना मॉस्क और दोनों डोज न वालों की एंट्री होगी बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना को लेकर नगर निगम में बुधवार से बिना मॉस्क लगाए हुए लोगों और बिना टीकाकरण की दोनों डोज लेने वालों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी निगम प्रबंधन सख्ती करते हुए बाहर का रास्ता दिखाएगा और कार्रवाई करेगा। इसमें निगम पहले की तरह बिना मास्क वाले लोगों के चालान तक कर सकता है। ये आदेश मंगलवार को निगम आयुक्त आरके सिंह ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगलवार को सीसीटीवी के जरिए देखा कि निगम कार्यालय में काफी भीड़ लगी हुई थी। लोग कोरोना नियमों का पालन तक नहीं कर रहे थे। उन्होंने इस मॉनीटरिंग के बाद बुुधवार से निगम में सख्ती करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम कर्मचारियों की भी क्षमता 50 प्रतिशत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें