मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 14 साल की किशोरी के साथ खाली प्लाट में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। किशोरी गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि आठ अगस्त को पड़ोस में रहने वाला एक 18 वर्षीय युवक उसे बहलाकर गांव के एक खाली प्लॉट में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया। विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
जब उनकी बेटी डरी सहमी घर पहुंची तो उन्होंने उससे बात की। जिसके बाद किशोरी ने पूरी घटना बताई। थाना पुलिस मतलौडा के प्रभारी राजेश ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद