फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेशन पर लगेंगे 22 कैमरे, सुरक्षा होगी और मजबूत

Fri, 14 Aug 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कैमरे की तार बिछाने के लिए की गई खुदाई। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 22 नए कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद स्टेशन परिसर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी करने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी।
त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में प्लेटफॉर्म, प्रवेश और अन्य स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 22 कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कैमरों की मदद से किसी भी घटना के बाद संबंधित गतिविधियों की जानकारी जुटाने में भी सहायता मिल सकती है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मचारियों को कार्रवाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन के प्रमुख हिस्सों को कैमरों की नजर में लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण स्थान निगरानी से बाहर न रहे। इससे यात्रियों को भी सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यात्री मनोज शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण सामान चोरी होने, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
ऐसे में अधिक संख्या में कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। कैमरों के साथ सुरक्षा कर्मचारियों की नियमित निगरानी भी जरूरी है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें