फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम पड़ोसी युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मां ने बेटी को आवाज लगाई तो आरोपी युवक भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का एक दोस्त बाहर खड़ा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। उसी बिल्डिंग में 25-30 परिवार रहते हैं। शुक्रवार को वह फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी। शाम को जब वह वापस आई तो कमरे में उसकी नौ साल की बेटी नहीं मिली। उसने बेटी को आवाज लगाई तो वह बाथरूम से बाहर आई। पड़ोस में रहने वाला युवक भी बाथरूम से बाहर निकलकर वहां से भाग गया। महिला ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की गई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें