पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ पड़ोसी ने कुकर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसका भाई मानसिक रुप से कमजोर है। उसको उनका पड़ोसी कमल नहर की तरफ से ले गया। जिसने भाई के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। उसने भाई के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इसी बीच वह मौके पर पहुंच गया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और फरार हो गया। उन्होंने मेडिकल कराकर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।