पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर सदन लैग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। पहला मैच दयानंद सदन व नेहरू सदन के मध्य हुआ। टॉस जीतकर दयानंद सदन ने फीलिंग करने का चयन किया। मैच में नेहरू सदन ने आठ ओवर में 79 स्कोर और दयानंद सदन ने 63 स्कोर बनाएं। जिससे दयानंद सदन को हार का सामना करना पड़ा। 16 स्कोर से नेहरू सदन विजेता बन फाइनल मैच में पहुंच गया। मैच का संचालन खेल विभाग के धर्मेंद्र, प्रदीप और संजीव त्यागी की अध्यक्षता में किया गया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि अध्ययन के साथ समय-समय पर विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। खेल बच्चों को विज्ञान, मनोविज्ञान, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षा भी देता है। उप प्रधानाचार्या अनुभव गुप्ता ने कहा कि खेल स्वस्थ रखने के साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। इस अवसर पर सुनैना घनघस उपस्थित रही।