फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले की सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। जिस लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। खास तौर पर यूपी से लगने वाली सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों में आक्रोश है। देश की सीमाओं पर भी तनाव बढ़ा हुआ है। जिस कारण लोगों का आक्रोश भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। पानीपत जिले में आए दिन लोग सड़कों पर उतरकर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट की जा रही है। जिसे देखते हुए पुलिस विभाग ने जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पिछले दो दिन से पुलिस ने रात्रि को गश्त करने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी है।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर, : आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया भी लगातार पोस्ट की जा रही है।जिसे देखते हुए साइबर टीम को भी अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस ने रडार पर लिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला : समालखा। नारायणा गांव स्थित शहीद स्मारक पर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आतंक के खिलाफ अब ये आखिरी जंग होगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों के हमले का शिकार हुए लोगों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंक के समूल खात्मे का आह्वान किया। इस अवसर कृष्ण, मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, कैप्टन रामपाल, महेंद्र छौक्कर, मोहित, गुड्डू, प्रवेश, राजेंद्र व राजकुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें