पानीपत। बसंत पंचमी मनाते हुए कॉलेज के प्रोफेसर व विद्यार्थी।
- फोटो : Panipat
ानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्सव की थीम पीले रंग की थी और इसी कारण सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए। मेहंदी और पेपर मोल्डिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मेहंदी में नेहा और पेपर मोल्डिंग में स्वाति अव्वल रहीं।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग को इको क्लब के सभी सदस्यों को पौधा भेंट करके सम्मानित किया। पेपर मोल्डिंग में बीएससी तृतीय वर्ष से स्वाति त्यागी प्रथम रहीं। युक्ता ने द्वितीय स्थान एवं बीसीए से रोबिन पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा प्रथम रहीं। मोनिया द्वितीय और पायल एवं माफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन प्रो. अंजलि गुप्ता ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का वहन डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान एवं डॉ. पूनम मदान ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका को डॉ. निधान सिंह एवं डॉ. विक्रम कुमार ने निभाया।