फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नीरज... देश की तुम पर नजर, फिर चूम लो स्वर्ण शिखर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-39
विज्ञापन

गोल्डेन बॉय से नंबर-एक की आस, प्रशंसकों का दृढ़ विश्वास
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा, बुडापोस्ट में फिर फेकेंगे भाला
आज रात 11:45 बजे से होगा मुकाबला, प्रार्थना-दुआ का दौर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा से फिर समूचे देश की उम्मीदें लग गई हैं। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्हें एक बार फिर स्वर्ण पदक तक भाला पहुंचाने को लेकर प्रार्थनाओं और दुआ का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को उनके परिजनों और खेलप्रेमियों ने भी पूरे दिन भगवान से प्रार्थना की। घर वालों ने उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। क्वालिफाइंग राउंड में चौथे सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन करते हुए नीरज ने 88.77 मीटर भाला फेंका था।
भारतीय समयानुसार नीरज चोपड़ा का थ्रो रविवार रात करीब पौने 12 बजे होगा। पूरे देश की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं। नीरज की मां सरोज देवी को पूरा यकीन है कि उनका बेटा रविवार को देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगा। पिता सतीश कुमार ने बताया कि क्वालिफाइंग राउंड के थ्रो से उम्मीद है कि नीरज इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारी में हैं। चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज के अभ्यास को देखते हुए फोन पर ज्यादा बातचीत नहीं की जा रही है। यह मुकाबला देशवासियों की धड़कनें बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन



गांव में अभी से हो रही तैयारी
हंगरी में आयोजित प्रतियोगिता और उसमें नीरज के प्रदर्शन को लेकर उनके गांव खंडरा के लोगों ने भी तैयारियां कर ली हैं। ग्रामीणों काे पूरी उम्मीद है कि इस बार फिर से नीरज स्वर्ण पदक जीत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। गांव में किसी मेले की तरह तैयारियां की जा रही हैं। गांव के सरपंच ने बताया कि परिवार के साथ ही गांव के मौजिज लोग भी प्रतियोगिता देखेंगे, ताकि नीरज की जीत की खुशी को परिवार के साथ साझा किया जा सके।
विज्ञापन

पाकिस्तान से कड़ा मुकाबला
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले ही थ्रो में 88.77 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। इससे यहां उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे। मगर, रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में नीरज का सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम हैं, जिन्होंने 86.79 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें