फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के गांवों में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नीरज चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशाग्र मिश्रा
विज्ञापन

पानीपत। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 24 घंटे में हरियाणा के गांवों में नीरज चोपड़ा सबसे ज्यादा सर्ज किए गए। जबकि पूरे हरियाणा की बात करें तो स्वर्ण पदक जीत के साथ ही गूगल पर नीरज चोपड़ा के नाम की खोज 100 प्रतिशत पहुंच गई थी। जबकि देश के अन्य राज्यों में खोज का परिणाम 24 से 69 प्रतिशत तक रहा। उत्तर पूर्व राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक नीरज गूगल ट्रेंड पर छाए रहे और दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्र में इंटरनेट पर उनको सबसे ज्यादा सर्ज किया गया।
इन गांवों में सबसे ज्यादा रहा खोज का प्रतिशत
हरियाणा के गांवों में कावी में 100, धनद में 98, बांड कलां में 96, माजरा नंद कारन में 95 कैरू में 90, पसीना खुर्द में 87 और काहनौर में भी 87 फीसदी गूगल सर्च नीरज चोपड़ा के नाम की रहीं। बाकी गांवों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

राज्यों में खोज पर नंबर हरियाणा और नंबर दो रहा दिल्ली
पिछले 24 घंटे में राज्यों नीरज चोपड़ा के इंटरनेट पर की गई खोज की बात करें तो हरियाणा 100 फीसदी सर्च के साथ नंबर एक पर रहा। इसके बाद दिल्ली में 69, उत्तराखंड में 66, झारखंड 60, राजस्थान में 59, महाराष्ट्र में 57, कर्नाटक में 54, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 53, गोआ में 53, उत्तर प्रदेश में 52, छत्तीसगढ़ में 50, दादरा और नगर हवेली में 49, दमन और दीव में 48, ओडिशा में 48, चंडीगढ़ में 47, हिमाचल प्रदेश में 47, पश्चिम बंगाल में 44, गुजरात में 43, मध्य प्रदेश में 43, पंजाब में 42, असम में 42, त्रिपुरा में 41, बिहार में 41, अरुणाचल प्रदेश में 39, तेलंगाना में 38, जम्मू और कश्मीर में 37, नागालैंड में 36, तमिलनाडु में 35, पुदुचेरी में 35, सिक्किम में 31, मेघालय में 33, केरल में 33, आंध्र प्रदेश में 32, मिजोरम में 25 और मणिपुर में 24 प्रतिशत सर्च नीरज चोपड़ा की रहीं।
हरियाणा में नीरज के जीवन परिचय और उनकी जाति को सबसे ज्यादा खोजा गया
हरियाणा में नीरज का जीवन परिचय और उनकी जाति को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके साथ उनके कोच और रिकॉर्ड के बारे में भी लोगों ने खोजा। नीरज चोपड़ा इंस्टाग्राम और नीरज चोपड़ा गिफ्ट भी खोज में सबसे ज्यादा रहे। नीरज चोपड़ा के भाले का भार और नीरज की लंबाई एवं वजन को भी सर्च किया गया। नीरज चोपड़ा के इंटरव्यू को भी खोजा। इतना ही नहीं नीरज चोपड़ा की गर्लफ्रेंड, सैलरी और सेवा में सूबेदार की पोस्ट को भी सर्च किया गया।
विज्ञापन

पीएम मोदी को बधाई के ट्वीट पर नीरज चोपड़ा संघी और आरएसएस भी सर्च में रहा
वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने पर नीरज चोपड़ा ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी थी। जिस पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। यह गूगल सर्च में भी देखने को मिला। जहां पर खोज में नीरज चोपड़ा संघी और नीरज चोपड़ा आरएसएस भी बहुत सर्च किया गया। नीरज चोपड़ा से जुड़े 25 कीवर्ड सर्च किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें