फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल की समस्याओं को लेकर की बैठक, बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
पानीपत। मीटिंग के दौरान जाकारी देते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
अंसल टाउनशिप के कम्युनिटी सेंटर में समस्याओं को लेकर रविवार सुबह 10 बजे बैठक की गई। बैठक में 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और एक-एक कर अपना पक्ष बैठक में रखा। टाउनशिप में 33केवी सब स्टेशन की स्थापना, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और बागबानी की समस्याएं और हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

अंसल निवासी शेर सिंह खर्ब ने बताया कि टाउनशिप में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने के मुद्दे को बढ़ावा देने के लिए एक पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। जिसमें उनके अलावा, विनीत शर्मा, धर्मवीर धनखड़, एसके बंसल और विमल सेठी को शामिल किया गया है। यह कमेटी 33केवी स्टेशन जल्द लगाने के लिए हुडा एडमिनिस्ट्रेटर से मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंसल निवासी करीब 25 लाख रुपये हर माह मेंटेनेंस चार्ज के रूप में देते हैं, लेकिन यह पैसा अंसल पर खर्च करने की बजाय पदाधिकारी दिल्ली के बैंक अकाउंट में जमा करवा देते हैं। सभी ने फैसला किया है कि अंसल का अकाउंट पानीपत के किसी बैंक में होना चाहिए, ताकि ये समय-समय पर पता लगता रहे कि मैनेजमेंट अंसल निवासियों की सुविधाओं पर कितना खर्च कर रही है। बैठक में सुरेश राठी, लोकेश भाटिया, सतीश गुप्ता, संदीप गोस्वामी, रमेश मलिक,शेर सिंह खर्ब, प्रताप दहिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें