फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की कस्टमाइज कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा  

Fri, 06 May 2022 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

पंचकूला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज का चालक ने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड मार दी। इससे एक तरफ की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की कार को बस ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से टोक्यो ओलपिंक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एक कस्टमाइज कार भेंट की गई थी। इसी कार को रोडवेज बस ने लघु सचिवालय के सामने टक्कर मार दी। कार को नीरज के चाचा भीम चोपड़ा चला रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से नीरज चोपड़ा को नई लॉन्च की गई एसयूवी 700 देने की घोषणा की गई थी। पिछले वर्ष यह कार महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकारियों ने नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा आकर भेंट की थी। इस कार की खास बात ये थी कि ये कस्टमाइज कार थी। इसे विशेष तौर पर नीरज चोपड़ा के लिए ही तैयार किया गया था। इस कार पर ओलंपिक में फेंके गए भाले की दूरी अंकित थी। इसके साथ भाला भेंकते हुए नीरज चोपड़ा का एक चिह्न भी अंकित किया गया था। 

कार प्राप्त करने के बाद नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया था, जिसका आनंद महिंद्रा ने जवाब भी दिया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा लघु सचिवालय से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पंचकूला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज का चालक तेज गति में आया और उसने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड मार दी। इससे एक तरफ की कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस वाला टक्कर मारने के बाद रुक गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीम चोपड़ा और रोडवेज बस के चालक और परिचालक में नोकझोंक भी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद चालक और परिचालक ने माफी मांगी। जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें