फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद गिरफ्तारी देने पहुंचे, पूछताछ के बाद छोड़ा

विज्ञापन
पानीपत। पानीपत स्काईलार्क से सीटी थाना तक समर्थकों के साथ जाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्य? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद साढ़े तीन साल पुराने मामले में शनिवार को गिरफ्तारी देने के लिए पानीपत स्काईलार्क पहुंचे। ढोल और डीजे के साथ स्काईलार्क से जीटी रोड से होते हुए शहर थाना पहुंचे। पुलिस ने बंद कमरे में नवीन जयहिंद, विनीत धनखड़, नवीन मलिक, सोनू मलिक और जागिंद्र से करीब एक घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किए। फिर पूछताछ के बाद नवीन समेत सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 1:40 बजे नवीन जयहिंद स्काईलार्क पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले प्रेसवार्ता की और 2018 में हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कह रही है कि नवीन जयहिंद को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जारी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पानीपत पुलिस ने 13 नवंबर को गिरफ्तारी देने के लिए पत्र भेजा गया था और वह आ गए हैं। वह भोले के भक्त है, भगौड़े नहीं है। कांवड़िए हैं, कायर नहीं है। कोई जुर्म नहीं किया है। जिसके बाद वह शहर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फरसा और त्रिशूल भी लहराया।
सरकार पर साधा निशाना, बोले: जयहिंद को दबाने का प्रयास किया जा रहा है
नवीन जयहिंद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता उन पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज करवा चुके हैं, वही नेता पुलिस पर गिरफ्तारी करने का दबाव बना रहे हैं, पुलिस वहीं कर रही है, जो नेता बोल रहे हैं जिस मामले को साढ़े तीन साल बीत चुके हैं, एसपी के सामने बातचीत होने के बाद सुलाह हो चुकी है, फिर भी केस की तफ्तीश शुरू की जाती है।
विज्ञापन

20 मिनट की कहकर एक घंटे तक की पूछताछ, समर्थकों ने लगाए नारे
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने नवीन जयहिंद समेत पांच लोगों को लेकर जाने लगे तो समर्थक भड़क गए और कहा कि वह भी गिरफ्तारी देंगे। थाना प्रभारी ने 20 मिनट के अंदर दोनों को छोड़ने की बात कही और उन्हें अपने साथ ले गए। बंद कमरे में ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान रामरत्न शर्मा और पांच अधिवक्ता के सामने पुलिस और नवीन समेत पांचों के साथ करीब एक घंटे तक पूछताछ चली। समर्थकों ने थाने में धरना दिया और हर-हर महादेव के नारे लगाए।
यह था मामला
नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता में बताया कि वर्ष 2018 को नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। रोहतक से हरिद्वार तक निकाली गई यात्रा में युवाओं ने भाग लिया था। पानीपत पुलिस ने यात्रा को रोककर गाड़ियों की चेकिंग की थी। पुलिस ने अवैध हथियार या मादक पदार्थों के शक के तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस बीच अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दावा किया था कि कांवड़ यात्रा में शामिल गाड़ी पर नंबर फर्जी था और झूठे आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
वर्जन
नवीन जयहिंद समेत पांच लोगों को तफ्तीश में शामिल किया गया था, जिसमें उनसे पूछताछ की गई और 2018 में हुए वाक्य पर लिखित में सभी के बयान दर्ज कराए गए। जांच के बाद उन्हें छोड़ा गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें