फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी

Thu, 18 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण साईं की वीरवार को न्यायिक दंड़ाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी। पुलिस नारायण साईं को जाट आरक्षण आंदोलन के चलते कोर्ट में पेश नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नारायण साईं को कोर्ट में नहीं लाने का फैसला किया है। महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करवाने के आरोपी और आसाराम बापू के बेटे नारायण र्साइं की वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी। यहां दंडाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में उनके मामले की सुनवाई होगी।

विदित है कि 16 फरवरी को भी नारायण साईं की करनाल जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग हुई थी। वह आसाराम बापू प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खर्द निवासी महेंद्र चावला पर पिछले साल 13 मई को हुए जानलेवा हमले का आरोपी है। 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर उसी के मकान पर हमला कर दिया गया था। हमले में महेंद्र चावला बच गया था। महेंद्र चावला ने निजी अस्पताल में पुलिस में दिए अपने बयान में हमले के पीछे नारायण साईं का हाथ बताया था। पुलिस ने महेंद्र चावला पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें