फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजस्वी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के बेतुके बोल

Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण साईं की राजनैतिक पार्टी ओजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी ओमजी ने यहां स्काई लार्क रिसोर्ट में हुई प्रेस वार्ता में विवादित बयानों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


खुद अपने बारे में ही विवादित बयान नहीं दिया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक के लिए बिगड़े बोल बोले।

ओमजी ने नारायण साईं को बेगुनाह करार दिया और कहा कि आसाराम बापू देशद्रोहियों के षडयंत्र का शिकार हुए हैं। ओमजी ने विरोधाभाषी बयान दिए।

एक तरफ तो आसाराम पर कार्रवाई के लिए ने सोनिया गांधी को जिम्मेदार बताया तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को।

उन्होंने कहा कि आसाराम बापू ने सोनिया के खिलाफ एक किताब का विमोचन किया था। इसलिए कांग्रेस ने उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया। अगले ही पल उनके सुर बदल गए।

बोले, आसाराम बापू को भाजपा में शामिल होने का न्योता मिला था। अगर आसाराम बापू भाजपा में शामिल हो जाते तो उन्हें जेल में नहीं जाना पड़ता। इसके बाद उन्होंने फिर पलटी मारी। प्रधानमंत्री मोदी को अपना भक्त बता डाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री, उनके सहयोगियों और पूर्व सहयोगियों के बारे में भी बेतुकी बातें कहीं।
विज्ञापन


दिल्ली को जाम कर देंगे
नारायण साईं के राजनैतिक सलाहकार मुकेश जैन ने कहा कि सरकार ने  आसाराम बापू और नारायण साईं को जेल से बाहर नहीं निकाला तो वह दो लाख अनुयायियों के साथ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर दिल्ली को जाम कर देंगे। धरना-प्रदर्शन कब करना है इसका फैसला नारायण साईं से मिलकर होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें