समालखा। ताइक्वांडो खेल संघ पानीपत की ओर से न्यू हिंदू हाई स्कूल पावटी रोड समालखा में दूसरी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनएस ताइक्वांडो अकादमी की ओर से किया गया। जिसमें अलग-अलग भार वर्ग में पानीपत जिले के 157 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ताइक्वांडो खेल संघ पानीपत के चेयरमैन, बलिंद्र सिंह मलिक, प्रधान वकील नरेंद्र भिवान, उप प्रधान शिवकुमार कश्यप, महासचिव नरेन्द्र कुमार, उप महासचिव सरेंद्र सैनी, सदस्य ऋषि लाल, राजिंद्र कुमार, अनीता सैनी, सोनम, कमल, आदि मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ी 29 से 31 अक्तूबर तक कैथल में ताइक्वांडो खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।