फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव: मुस्लिम समुदाय ने हनुमान रथ पर की फूलों की वर्षा, श्रद्धालुओं को बांटा फलों का प्रसाद

Sun, 17 Apr 2022 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

दो दिन से मुस्लिम समुदाय के लोग हनुमान जयंती की भी तैयारी कर रहे थे। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली यात्रा में श्रद्धालुओं को फलों का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग श्रद्धालुओं पर फू? - फोटो : Panipat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई पदयात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जी के रथ पर फूलों की वर्षा की। सनौली रोड स्थित हामिद हुसैन दरगाह के लोग रमजान के माह में दोपहर की नमाज पढ़ने के बाद सनौली रोड पर हनुमान जी के रथ पर पुष्प वर्षा करने के लिए पहुंच गए। फूलों की वर्षा करने वाली मशीन से नगर के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर पूर्वियान घाटी के हनुमान जी का स्वागत किया।

विज्ञापन

 

दो दिन से मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे थे तैयारी
दो दिन से मुस्लिम समुदाय के लोग हनुमान जयंती की भी तैयारी कर रहे थे। सनौली रोड दरगाह के शाबरी हामेद ने बताया कि पिछले दो दिन से हम लोग हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी में लगे थे। पांच वक्त की नमाज अदा करने के साथ ही कार्यक्रम के लिए फलों के प्रसाद की व्यवस्था कर रहे थे। पदयात्रा में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने के साथ पानी और प्रसाद वितरित किया।
 

हम एक साथ ऐसे ही मनाएंगे त्योहर

हर त्योहार ऐसे ही एक साथ मनाते आए है और एक साथ मनाते रहेंगे। राजनीतिक पार्टियों ने हमें अलग करने का प्रयास करती आई हैं। पानीपत में शुरू से ही दोनों समुदाय मिल जुलकर रहते हैं। दरगार के 10 से ज्यादा लोग सुबह से हनुमान जयंती महोत्सव में लगे हुए हैं। - शाबरी सैयद हामेद हसन, मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें