फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी प्रेमी, साथियों को भेजा जेल

विज्ञापन
पानीपत। पुरानाऔद्योगिक थाना पुलिस की गिरफ्तार में हत्यारोपी दीपक, सोमबीर और अजित। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भारत नगर के अशोक हत्याकांड मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शनिवार को सफीदों के करसिंधू निवासी हत्यारोपी दीपक और उसके दो साथी गांव जोशी निवासी अजित व सोमबीर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने जिस बेल्ट से अशोक की बेरहमी से मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या की, उसे उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो सगी बहन सोनू और उषा ने मिलकर अपने पतियों की हत्या की साजिश रची थी। बड़ी बहन उषा ने अपने प्रेमी दीपक से छोटी बहन सोनू के पति अशोक को मौत के घाट उतरवाया था। अशोक को दीपक और उसके दो साथियों ने मिलकर 19 सितंबर 2021 को शराब पार्टी के बहाने बुलाया था और फिर बेल्ट से उसका गला घोंट दिया था। शव की पहचान न हो इसलिए उसके चेहरे को बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने शव को नहर में फेंक दिया। जनवरी 2022 में बड़ी बहन उषा अब अपने पति राजू को भी मरवाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने प्रेमी दीपक को शादी के लिए भी ऑफर किया।
कहा कि पति की हत्या करने पर वह शादी कर लेगी, लेकिन दीपक ने मना कर दिया और हत्या की साजिश की बात राजू को बता दी। फंसने के डर से दोनों बहनों ने प्रेमी दीपक को ही फंसा दिया और अशोक की हत्या करने की शिकायत थाने में दे दी। पुलिस ने दीपक को काबू किया तो दोनों बहनों की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ। मामले में पुलिस दोनों बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रेमी दीपक और उसके साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें