फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
murdaer - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गांव पूठर में मंगलवार की रात शराब के ठेके पर सेल्समैन को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। सेल्समैन का शव शराब ठेके से 25 फीट दूर मिला। सेल्समैन को छाती में गोली मारी गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार बदमाश शाहपुर की ओर फरार हो गए। इसराना पुलिस ने इस संबंध में सोनीपत पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव ननार निवासी 19 वर्षीय गोपाल पुत्र छोटे लाल दो दिन पहले ही पानीपत आया था। उसे इसराना के गांव पूठर स्थित शराब के ठेके पर नौकरी मिल गई थी। उसने नौकरी शुरू भी कर दी थी। फिलहाल वो शराब ठेेके में ही रह रहा था। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे वह शराब ठेके पर ड्यूटी पर था। तभी ठेके पर शराब लेने के लिए कुछ लोग आए। इन्हें गोपाल ठेके पर नहीं मिला। कुछ दूर में वहां कई ग्राहक इकट्ठा हो गए थे। इसी दौरान शराब ठेके से करीब 25 फीट दूर सड़क किनारे कोई लेटा दिखा। लोगों को पहले लगा कि कोई नशे की हालत में होगा। काफी देर बाद जब गोपाल नहीं आया तो लोग सड़क किनारे पहुंचे, यह गोपाल का शव था और उसकी छाती में गोली लगी थी। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक सेल्समैन को गोली मारकर सोनीपत की ओर फरार हुए है। ये शराब का ठेका गांव सिवाह निवासी राजू कादियान का बताया जा रहा है। अब तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इसराना थाना पुलिस ने इस वारदात के बारे में गोपाल के परिजनों को बता दिया है। बुधवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने इस संबंध में गुप्तचर विभाग को सतर्क कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें