फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम खरीदेगा दो एंटी स्मॉग गन, एक करोड़ का टेंडर लगाया

Sun, 02 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर एंटी स्मॉग गन से पानी की बौछार करते निगम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम प्रदूषण के बढ़ते खतरे को नियंत्रण के लिए एक्शन में आ गया है। निगम ने दो नई एंटी स्मॉग गन खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की निविदा लगाई है। ये निविदा 17 नवंबर को ओपन की जाएगी। वहीं शनिवार को एक एंटी स्मॉग गन के साथ शहर की आठ सड़कों पर कृत्रिम बारिश की। वहीं सड़क पर धूल कणों को दबाने के लिए दो ट्रैक्टर-टैंकर लगाए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले में शनिवार को एक्यूआई 306 रहा। नगर निगम अधिकारियों ने शनिवार को छुट्टी के दिन शहर के विभिन्न स्थानों एंटी स्मॉग गन के साथ पानी की कृत्रिम बारिश की। निगम टीम ने जीटी रोड, असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड व जाटल रोड पर कृत्रिम बारिश की। वहीं दो ट्रैक्टर टैंकरों शुरू किए हैं। इनकी मदद से सड़कों पानी का छिड़काव कर धूल कणों को दबाया गया। नगर निगम सदन में गत महीने एंटी स्मॉग गन खरीदने का प्रस्ताव रखा था। हाउस ने इसे एकमत के साथ पास कर दिया था। निगम की तकनीकी टीम ने इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
इधर कूड़े की आग बढ़्रा रही प्रदूषण
शहर में जगह-जगह खुले में कूड़ा पड़ा है। इसमें कोई भी आग लगा देता है। ऐसे में कूड़े में आग लगने से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दत्ता कॉलोनी के गेट के साथ पड़े कूड़े में आग लगा दी गई। वहीं नहर बाईपास पर शांति नगर पुल से जाटल रोड की तरफ सड़क किनारे पड़े कूड़े में आग लगा दी गई।
विज्ञापन




वर्जन :निगम के पास एक एंटी स्मॉग गन थी। इससे पूरा शहर कवर करना मुश्किल था। दो एंटी स्मॉग गन का टेंडर लगाया है। यह करीब एक करोड़ रुपये का है। टेंडर 17 नवंबर को खोला जाएगा। इसके बाद शेड्यूल बनाकर पूरे शहर में कृत्रिम बारिश की जाएगी। लोगों को भी प्रदूषण कम करने में अपना सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें