फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर हमला कर लूटा मोबाइल और 1900 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज के सामने दो युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर मोबाइल व नकदी लूट ली। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विशन स्वरूप कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र वीर सिंह ने बताया कि वीरवार को वह आर्य कॉलेज के सामने खड़ा था। उससे मिलने के लिए उसका दोस्त धर्मवीर जांगड़ा आया था। वह दोनों यहां बात कर रहे थे, तभी यहां पर दो युवक आए वह इनमें से गौरव उर्फ गौरी को जानता है। इन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ये दोनों उसके साथ मारपीट कर इन्होंने उसका मोबाइल व 1900 लूट कर ले गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उसने अपने भाई को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें