पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी दिल्ली के बादली रेलवे स्टेशन पर मिली। किशोरी को बरामद कर परिजनों ने पड़ोसन उसको दिल्ली में किसी को बेचने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने पड़ोसन के खिलाफ ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस में शिकायत भी दी है। अब पुलिस इस शिकायत पर जांच कर रही है।
पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पोती एक मई को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उन्होंने किशोरी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। वह अपने स्तर पर भी किशोरी की तलाश कर रहे थे। दो मई को उसकी पोती दिल्ली में बादली रेलवे स्टेशन पर मिली। वो उसको वहां से लेकर आए। किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को बताया कि उनकी पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसको दो हजार रुपये देकर दिल्ली भेजा था। उसको दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरकर किसी को कॉल करने को कहा था लेकिन वो फोन नंबर वाली पर्ची घर पर ही भूल गई। पड़ोसन उसको किसी को बेचना चाहती थी। अब पुलिस मामल की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।