फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पांच युवकों पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बतरा कॉलोनी में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने कॉलोनी के ही पांच युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया है। मंगलवार को पीड़ितों ने एसपी शशांक कुमार सावन के कार्यालय में भी पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी निवासी पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी 30 अप्रैल को दुकान पर सामान लेने गई थी। उसके बाद लौटी नहीं। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में कॉलोनी के रहने वाले पांच युवक घूमते दिखाई दिए। पिता ने पुलिस को बताया कि उन युवकों के साथ उनकी रंजिश चल रही है। युवक नशे के आदी हैं और उन्होंने युवकों को नशा करने से रोका था, तब से युवक उनसे रंजिश रखते हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं युवकों ने बेटी का अपहरण किया है। पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उसकी बेटी को बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें