सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ यूपी के सहारनपुर के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना चांदनी बाग पुलिस क्षेत्र की एक कॉलोनी की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ यूपी के सहारनपुर के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। चांदनी बाग थाना पुलिस विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गांव के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी पहचान छह माह पहले सहारनपुर के सोभान के साथ हुई थी। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। सोभान उनकी बेटी से मिलने के लिए सात मार्च को पानीपत आया था। वह उसे खाने-पीने के बहाने से बाइक पर बैठाकर सहारनपुर ले गया। जहां एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। किसी को कुछ बताने पर उनको वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
लड़की किसी तरह वापस घर पहुंची। सोभान उसे इसके बाद दो बार सहारनपुर ले गया। जहां फिर से नाबालिग लड़की से साथ दुष्कर्म किया। वह नाबालिग लड़की पर फिर से सहारनपुर आने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मना किया तो अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को पूरी आप बीती बताई। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा की शिकायत के आधार पर सोभान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का जिला नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी जा रही है।