फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: सरपंच प्रतिनिधि को खेत में मारी गोली, जमीनी विवाद का था मामला, हमलावर मौके से फरार

Thu, 31 Jul 2025 03:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

सरपंच प्रतिनिधि पर जमीनी विवाद के चलते हमलावर ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां सरपंच प्रतिनिधि को लगी है जिससे वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हमलावर मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
सोनू, सरपंच प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सुताना गांव में जमीन खरीदने की रंजिश में सुताना गांव के सरपंच प्रतिनिधि को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। हमलावर ने सरपंच प्रतिनिधि को दो गोली मारी। एक गोली सरपंच प्रतिनिधि के पेट में लगी। वहीं, एक गोली उसके पांव में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


खेत में की फायरिंग

सुताना गांव का सरपंच प्रतिनिधि सोनू गुरुवार सुबह अपने खेत गया था जहां पर गांव के ही अश्वनी उर्फ कल्लू ने उस पर हमला कर दिया। कल्लू ने सोनू पर फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया।

जमीनी विवाद का था मामला 
 
वारदात की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनू ने गांव में दो किल्ला जमीन खरीदी थी। यह जमीन गांव के ही एक व्यक्ति सतापल की थी। सतपाल ने जमीन मतलौडा के एक आढ़ती को बेच दी थी लेकिन, कब्जे के लिए उनके बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद आढ़ती ने जमीन को सोनू को बेच दिया था। आरोप है कि सतपाल के बेटे अश्वनी उर्फ कल्लू ने इसी रंजिश में सोनू को गोली मारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सतीश वत्स ने बताया सुताना गांव में सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारने की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमलावर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Haryana: जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला को विदेशी नंबर से धमकी, सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा के साथ वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें