फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दी, गांव लोहारी की है घटना

Tue, 02 Jan 2024 05:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

एक सप्ताह पहले युवक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से पानीपत के लोहारी गांव में अपने बड़े भाई के पास आया था। मृतक एक साल से प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक सुखबीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के लोहारी गांव में प्रवासी युवक ने प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दी। युवक पिछले एक साल से दर्द से परेशान था। एक सप्ताह पहले ही वो अपने बड़े भाई के पास उत्तर प्रदेश से रहने के लिए आया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बड़े भाई के बयानों पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वो कई साल से लोहरी गांव में किराये पर रहता है। वो यहीं पर एक फैक्टरी में काम करता है। वो पांच भाई बहन थे। उसका छोटा भाई सुखबीर सिंह (18) पिछले एक साल से प्राइवेट पार्ट के दर्द से परेशान था। वो एक सप्ताह पहले उसके पास फिरोजाबाद से आया था।
विज्ञापन


यहां आने के बाद वो फैक्टरी में काम सीख रहा था। रविवार को उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो गया। वो उसे दवा दिलाकर लाया। वो अकसर कहता था कि अगर उसके प्राइवेट पार्ट का दर्द ठीक नहीं हुआ तो वो फंदा लगाकर जान दे देगा।

सोमवार को फैक्टरी में काम करते वक्त उसे फिर दर्द हो गया। वो फैक्टरी से कमरे पर जाकर आराम करने की बात कहकर निकल गया था। जब वो दोपहर एक बजे कमरे पर पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें