फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास अज्ञात वाहन के कुचलने से एक अधेड़ की मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हादसा जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हुआ। कच्चा कैंप के गुरमुख सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका सेक्टर-25 में ट्रक रिपेयरिंग का वर्कशॉप है। पिछले चार-पांच माह से उनके वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति रह रहा था। जिसके उम्र करीब 48 वर्ष के आस-पास थी। शुक्रवार सुबह को जीटी रोड पास करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें