फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लैब में चार युवकों ने किया किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली थाना पुलिस क्षेत्र में एक लैब में चार युवकों के एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने परिजनों को इसकी सूचना दी तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने लैब संचालक समेत सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर कराकर अदालत में बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि लैब संचालक ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को झांसा देकर लैब बुलाया। इसके बाद उसके साथ लैब में ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।
परिजन तुरंत ही किशोरी को लेकर थाने पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अनुज व समीर को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला एएसआई गीता को सौंपी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही अदालत में उसके बयान भी दर्ज कराए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी गई है।
विज्ञापन

-थाना सनौली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें