फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू से बचाव के लिए घर-घर दिया जा रहा संदेश

विज्ञापन
शहजादपुर में घर-घर जाकर पानी की टैंकियों की जांच करती आशा वर्कर। प्रवक्ता
विज्ञापन
शहजादपुर। बारिश के सीजन को देखते हुए डेंगू से बचाव हेतु सीएचसी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन अंबाला डॉ राकेश सहल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम और बचाव के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी आशा वर्करों को आदेश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को सचेत करें और विशेष रूप से छतों पर रखी पानी की टंकियों, घरों में रखे कूलरों, फ्रिज, गमलों आदि में पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों को ढककर रखने और कूलरों की नियमित सफाई करने की अपील की गई, साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, जुराबें व जूते डालने तथा रात को मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें