फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सींक में 3 जुलाई को पहुंचेंगे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक तीन जुलाई (रविवार) को मतलौडा खंड के गांव सींक पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव सींक, पाथरी, एचंरा कला, राम नगर और कुरड़ समेत आसपास के सभी गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को न्योता दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को स्काईलॉर्क में बैठक भी हुई, जिसमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट दलबीर सिंह मलिक ने बताया कि राज्यपाल मलिक ऐतिहासिक स्थल तिरखु तीर्थ पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वे मेघायल से पहले बिहार और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों का खुलकर समर्थन करते हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान भी अपने पद की परवाह नहीं की और किसानों का खुलकर समर्थन किया। इसी कारण देशभर में किसान उनका सम्मान करते हैं। इस मौके पर बलवान सिंह घनघस, सुलेख टांक, तेजबीर मलिक, राजशेखर मलिक एडवोकेट, कृष्ण सिंह मलिक, सतबीर सिंह मलिक, पाले राम पथरी और नफे सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें