फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार रोड के पास फैक्टरियों का केमिकल युक्त गंदा पानी छोड़ा तो भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। राजकीय स्कूल सनौली खुर्द हरिद्वार रोड के पास फैक्टरियों का केमिकल युक्त गंदा पानी सड़क किनारे छोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए। गांव सनौली के पूर्व सरपंच संजय त्यागी, गांव झांबा की निवर्तमान सरपंच अंजू, गांव नन्हेड़ा की निवर्तमान सरपंच रीना, गांव छाजपुर के निवर्तमान सरपंच सोहनलाल का कहना है कि गांव सनौली खुर्द, जलालपूर, कुराड़, बापौली, रसालापुर के आसपास फैक्टरियों का केमिकल युक्त गंदा पानी ट्रैक्टर-टैंकरो में भर कर फैक्टरियों से बाहर सड़क और ड्रेन-2 समेत यमुना किनारे छोड़ा जा रहा है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे लोगों में रोष है। इससे कृषि योग्य भूमि खराब तो हो रही है। साथ में आसपास का पीने का पानी भी खराब होने लगा हैं। सड़कें भी गंदे पानी से टूट रही हैं। इस बारे में बीडीपीओ पूनम चंदा ने बताया कि इस पर संबंधित विभाग को जांच कराने को लेकर सूचना दी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें