फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रामीण हलके में निकाली शहीद तिरंगा सम्मान यात्रा

विज्ञापन
हीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक महीपाल ढांडा व ग्रामीण हलके के कार्यकर्ता - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत ग्रामीण हलके की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा रविवार को शहर के ऐतिहासिक देवी मंदिर से लेकर नूरवाला तक निकाली गई। यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा के शुभारंभ पर पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी बदौलत ही हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से लोगों को विशेषकर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। इसलिए स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सभी हलकों में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के जिला प्रभारी जवाहर सैनी, भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर अवनीत कौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यात्रा में पूर्व प्रधान गजेंद्र सलूजा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, नरेंद्र बिंझौल, अर्जुन शर्मा, डिप्टी मेयर रविंद्र, पार्षद संजीव दहिया सहित पानीपत ग्रामीण हलके से पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीरज चोपड़ा को दी बधाई
विधायक महीपाल ढांडा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पानीपत के बेटे ने स्वर्ण जीतकर जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें