फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अखिल भारतीय रोड़ महासभा की कार्यकारिणी का गठन के लिए की बैठक

Sat, 18 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। अखिल भारतीय रो़ड महासभा की कार्यकारिणी बैठक रोड धर्मशाला में हुई। बैठक में सोनीपत व जींद क्षेत्र के अखिल भारतीय रोड महासभा के लिए चयनित डेलीगेट्स व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी अजमेर सिंह ने की। इस दौरान बैठक में महासभा की कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। वहीं महासभा के लिए उम्मीदवार मेहर सिंह कलामपुरा व राजपाल छिछड़ाना ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

अजमेर सिंह आर्य ने कहा कि सर्व सहमति समिति पिछले लंबे समय से अखिल भारतीय रोड़ महासभा के चुनाव के लिए समाज के गांव-गांव व हर क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए आपसी भाईचारा व एकता को मजबूत कर रही है। इस मौके पर राजपाल छिछड़ाना, मेहर सिंह कलामपुरा, वीरेंद्र लोहारी, बलकार खुराना, मुकेश शास्त्री खुराना, सुनील बतान, जसबीर सिंह, महेंद्र कल्याण, पवन कुटेल व मेवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें