फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कच्चा माल और शेड खाक

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग  से उठती लपटे।  स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत/थर्मल। औद्योगिक नगरी पानीपत की फैक्टरियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार आधी रात को थर्मल क्षेत्र स्थित एलाइट टेक्सटाइल फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का कॉटन वेस्ट, कच्चा माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। आग की लपटों की चपेट में आने से पूरा शेड भी धराशायी हो गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि छठ पूजा के चलते फैक्टरी बंद थी और कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। लतीफ गार्डन निवासी गुरविंद्र ने बताया कि उनकी थर्मल के नजदीक एलाइट नाम से टेक्सटाइल फैक्टरी है। रविवार रात करीब 12 बजे फैक्टरी के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने लगातार 12 घंटे तक आग बुझाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। सोमवार की सुबह आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। हालांकि, गोदाम के मलबे और कॉटन के बंडलों में भीतर ही भीतर आग सुलगती रही। इस कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर धुआं छाया रहा। इसमें कॉटन वेस्ट, और मशीन जलने के साथ शेड गिर गया। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर फैक्टरी मालिक ने फायर ,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें