फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा अनाज मंडी से बापौली तक गई शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बापौली। तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टर पर जाते हुए सांसद संजय भाटिया व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो समालखा अनाजमंडी से प्रारंभ होकर बापौली क्षेत्र तक पहुंची। यात्रा आरंभ होने से पूर्व अमर बलिदानी भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

समालखा अनाज मंडी मे यात्रा की शुरुआत सांसद संजय भाटिया ने की। यात्रा के संयोजक शशि कांत कौशिक और सह संयोजक राजेश झट्टीपुर रहे। इस यात्रा में सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टर व कार शामिल रही। यात्रा बाबरा, मच्छरौली व बिहोली होती हुई बापौली में समाप्त हुई। जहां शहीद सूबेदार महेंद्र सिंह पोसवाल कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा ये शहीद सम्मान यात्रा हमारी वतन पर मर मिटने वालों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करती है। आज से 4 दिन बाद देश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा। तिरंगा यात्रा के संयोजक शशिकांत कौशिक व सहसंयोजक राजेश झटीपूर रहे। हालांकि शशिकांत कौशिक के पिता के ज्यादा बीमार होने के कारण वो यात्रा में शामिल नहीं हो सके। भाजपा जिला महामत्री कृष्ण छौक्कर ने समर्थकों के साथ यात्रा में भाग लिया और कहा कि भाजपा ने सदैव ही देश पर मर मिटने वाले शहीदों को सम्मान दिया है। इस दौरान पार्षद रविंद्र भाटिया, कृष्ण छोकर, विधु रावल, विनोद छोकर, रविंद्र छोकर, बलवान शर्मा, पीतांबर रावल मौजूद रहे।

बापौली। तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद भारी संख्या में लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें