फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने व जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सींक निवासी दिव्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2020 में गांव अलेवा निवासी कुलबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। दो साल तक परेशान रहने के बाद उसने मायके आकर पति कुलबीर, सास सुमन, ससुर कुलदीप, ओमपति और देवर रोबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें