फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी में गत 17 फरवरी को नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विवाहिता गुजराती भाषा में सुसाइड नोट छोड़कर गई, जिसमें लिखा है कि वह तनाव में है और उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। विवाहिता का शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा था। शनिवार को गुजरात से उसके परिजन आए, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गत 17 फरवरी की शाम गंगाराम कॉलोनी निवासी पति दीपक और सास सीता रोज की तरह फैक्टरी में काम करने गए थे। शाम को काम से सास लौटी तो बहू प्रिया (23) के कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो सीता ने बेटे दीपक को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर प्रिया रोशनदान की जाली से चुनरी के जरिए फंदे से लटकी थी। पति दीपक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। शनिवार को गुजरात से मायके पक्ष के लोग पानीपत पहुंचे। उनके बयानों के आधार पर धारा 174ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
गुजराती भाषा में लिखा था सुसाइड नोट
कमरे में जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। यह सुसाइड नोट गुजराती भाषा में लिखा था। जिसमें लिखा है कि वह तनाव में चल रही थी। उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।
विज्ञापन

मूलरूप से इटावा का रहने वाला परिवार, आठ माह पहले हुई शादी
प्रिया के पिता शिव कुमार शर्मा मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं लेकिन कई वर्ष पहले पूरा परिवार गुजरात शिफ्ट हो गया था। गंगाराम कॉलोनी निवासी दीपक के साथ उसकी शादी पांच जून 2021 को हुई थी। 17 फरवरी की दोपहर एक बजे पति दीपक और शाम चार बजे पिता शिव कुमार से प्रिया की आखिरी बार बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें