जीटी रोड पर आईबी कॉलेज के सामने सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
वह अपने पति के साथ बाजार जा रही थी और एक ऑटो चालक ने उसको टक्कर मार दी।
थाना शहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हादसा
थाना शहर के अंतर्गत जीटी रोड पर आईबी कॉलेज के सामने हुआ। विकास नगर
निवासी भूपेंद्र और उसकी पत्नी परमजीत कौर बाजार में जा रहे थे। वे आईबी
कॉलेज के सामने ऑटो से उतरे। इसी बीच एक दूसरी ऑटो चालक ने उनको टक्कर मार
दी।
इसमें परमजीत कौर घायल हो गई। भूपेंद्र उसको लेकर एक निजी
अस्पताल में गया। जहां पर डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर
दिया। भूपेंद्र ने परमजीत को शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
जहां पर परमजीत कौर की इलाज के दौरान दोपहर के वक्त मौत हो गई।
पुलिस
प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि आईबी कॉलेज के सामने ऑटो की टक्कर लगने
से एक महिला घायल हो गई थी। उसकी बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में मौत
हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है
और इसमें ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी
ऑटो चालक को काबू कर लेगी