फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेनों की स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस समेत अप-डाउन में एक दर्जन ट्रेन रद्द रही। इनके अलावा करीब 30 ट्रेनों का रूट डायवर्ट और देरी से पहुंची। इन सबके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब में किसानों के ट्रैक पर बैठने के चलते दिल्ली-अंबाला रेल लाइन का यातायात प्रभावित है। यात्रियों को पंजाब और इससे आगे यात्री नहीं जा पा रहे हैं। रविवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन नहीं मिली। यात्री ट्रेन की नई बुकिंग भी नहीं करा रहे हैं। ऐसे में रेलवे को मई में होने वाले राजस्व को झटका लग रहा है। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों को लेकर यात्रियों को सूचित किया जाता है। रेलवे स्टेशन पर नोटिस बोर्ड पर ट्रेनों की सूचना दी जाती है।
ये ट्रेन रद्द और देरी से पहुंची
नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रही। शान ए पंजाब, पठानकोट स्पेशल एक्सप्रेस, जम्मू मेल अप और डाउन में रद्द रही। वहीं सचखंड एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया। पश्चिम स्पेशल एक्सप्रेस व मुम्बई सीएसएमटी तीन-तीन घंटे देरी रही। इनके अलावा संबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस, हीराकुंड स्पेशल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, मालवा स्पेशल एक्सप्रेस, जामनगर स्पेशल एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जम्मूतवी व उत्तर संपर्क क्रांति के रूट डायवर्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें