फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कई सेवाएं शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नए वर्ष में शहर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई नई सेवाएं मिलेंगी, जिसका लोगों का लाभ मिलेगा। उन्हें निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा बल्कि सिविल अस्पताल में ही सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन

रोगियों को मिलेगा ब्लड बैंक
2022 में स्वास्थ्य विभाग शहर को सरकारी ब्लड बैंक की सौगात भी देना जा रहा है। इसके लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा रहा है। विभाग ने बैंक के लिए संसाधन भी जुटा लिए हैं। बैंक का ढांचा तैयार हो चुका है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को अब निजी बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट
सिविल अस्पताल में 2020 में पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी बनेगी। इसमें गंभीर बच्चों का इलाज होगा। यहां पर तीन वेंटिलेटर इंस्टॉल किए जा रहें। इसका निर्माण कार्य अस्पताल के चौथे तल पर होगा।
विज्ञापन

नया स्थायी आईसीयू वार्ड बनेगा
सिविल अस्पताल में अब नया स्थायी आईसीयू वार्ड बनेगा। इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी को भेजा गया है। फिलहाल अस्पताल के भूतल पर अस्थायी आईसीयू चल रहा है।
ऑक्सीजन प्लांट की सेवाएं होगी शुरू
सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। 2020 में इस प्लांट की ट्रायल के बाद इसको रनिंग में लाया जाएगा। इस प्लांट में एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनेगी। अस्पताल मं ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें