फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हलवाई को छोड़ने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो चचेेरी बहनों की आज शादी, गम मेंं बदला माहौल

Mon, 10 Oct 2022 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

अशोक ने बताया कि घर-कुनबे में सड़क हादसे में करीब तीन लोगों की अलग-अलग समय में मौत हो चुकी है। जिन दो बेटियों की शादी आज होनी थी, उनके पिता रामफल की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी।
विज्ञापन
मृतक शिवम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास रविवार रात हलवाई को छोड़ने जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि हलवाई समेत दो गंभीर रुप से घायल हो गए। सोमवार को मृतक की दो चचेरी बहनों की शादी है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक के घायल चचेरे भाई को संजय चौक स्थित निजी अस्पताल और दूसरे को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव निंबरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले उसके स्वर्गीय भाई रामफल की दो बेटियों कोमल और ज्योति की सोमवार को शादी है। रविवार शाम बाइक पर उसका बड़ा बेटा शिवम (18), चचेरे भाई हिमांशु के साथ गांव बापौली में हलवाई रोहताश को छोड़ने जा रहा था। रात करीब पौने आठ बजे वे तीनों घर से निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे में शिवम की मौत हो गई है जबकि हिमांशु और हलवाई रोहताश की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैथल और सफीदों से आनी है बरात
अशोक ने बताया कि घर-कुनबे में सड़क हादसे में करीब तीन लोगों की अलग-अलग समय में मौत हो चुकी है। जिन दो बेटियों की शादी आज होनी थी, उनके पिता रामफल की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी। रामफल की बेटी कोमल की बरात कैथल जिले के गांव कोटड़ा से आनी है। वहीं, ज्योति की बरात जींद जिले के सफीदों से आनी है, लेकिन खुशियों का माहौल गम में बदल गया है।
विज्ञापन


पिता निजी स्कूल में बस ड्राइवर
शिवम तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटा मनीष (17) साल और बहन निधि (09) है। शिवम संजय चौक स्थित एक शोरूम में काम करता था। पिता अशोक निजी स्कूल में बस ड्राइवर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें