फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर युवक से मोबाइल फोन व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास पुत्र अमित, ऋषभ पुत्र प्रवीन, विकास पुत्र आनंद व नीरज पुत्र गोवर्धन निवासी कश्यप कॉलोनी जाटल रोड पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से फोन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर चारों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने गत अप्रैल में दिल्ली पैरलल नहर पर एक युवक से पर्स व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। वारदात के संबंध में थाना मॉडल टाउन में नीरज निवासी धामड़, रोहतक हाल अमरकुंज कॉलोनी बिंझौल पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने छीने गए पर्स को कागजात सहित फेंक दिया था और पैसों को खाने पीने में खर्च कर दिया। छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें